logo

विराट की विराटता से प्रभावित हेमंत ने दी शाबासी, फॉलोअप ने बताई थी कहानी

विराट की विराटता से प्रभावित हेमंत ने दी शाबासी, फॉलोअप ने बताई थी कहानी
द फॉलोअप टीम, रांची:
कैलकुलेटर से भी तेज गुणा-घटाव करता है ये बच्चा, 75 तक का टेबल उल्टाद-सीधा दोनों है कंठस्थ। द फॉलोअप ने 21 मार्च को यह वीडियो स्टोरी आपको दिखाई थी। जिसे लाखों लागों ने सराहा था। आज सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बच्चे की पीठ थप-थपाई है। मुख्यमंत्री ने विराट को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

11 मिनट 6 सेकंड में 75 से 2 तक का उल्टा पहाड़ा सुनाने का विश्व रिकार्ड
मुख्यमंत्री ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने वाले सात वर्षीय मास्टर विराट माकन से मुलाकात की। पंजाबी मोहल्ला नामकुम रेलवे स्टेशन निवासी विराट ने 75 से 2 तक का पहाड़ा 11 मिनट 6 सेकंड में उल्टा सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। विराट देश का ऐसा पहला बच्चा है, जिसने यह कारनामा कर दिखाया। मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विराट की माँ शिल्पी माकन और पिता गगन माकन मौजूद थे।