logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, मनाई जयंती

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, मनाई जयंती

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शिबू सोरेन के बड़े बेटे दिवंगत दुर्गा सोरेन की जयंती मनाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत दुर्गा सोरेन स्मारक समिति द्वारा आयोजित जयंती समारोह में शरीक हुए। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने दिवंगत दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्हें याद किया। 

झारखंड आंदोलन में निभाई थी सशक्त भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उन्होंने अहम और सशक्त भूमिका निभाई थी। पूरे राज्य में उनकी पहचान एक जन और सर्वमान्य नेता के रूप में थी। गरीबों, जरूरतमंदों तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव उनके साथ खड़ा रहते थे। वे युवाओं के लिए  मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे। 

दुर्गा सोरेन के निधन से आई राजनीतिक शून्यता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके असामयिक निधन से  झारखंड में जो शून्यता आई, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है। हेमंत सोरेन ने कहा कि दुर्गा सोरेन की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन उनसे प्रेरित होकर नए झारखंड के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा सकता है। प्रदेश के विकास के लिए काम किया जा सकता है।