logo

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन: थलपति विजय कल लेंगे CM पद की शपथ, नए युग का आगाज़

vijay_thalapthy.jpg

तमिलनाडु
तमिलनाडु की राजनीति में आज एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है। अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय 9 मई 2026 को सुबह 11 बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया है। विजय ने राज्यपाल आर. वी. अर्लेकर को 120 विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी है। TVK ने अपने दम पर 108 सीटें हासिल की हैं, जबकि कांग्रेस, CPI और VCK जैसे सहयोगी दलों के समर्थन से उन्होंने 118 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।

टूटा छह दशकों का राजनीतिक वर्चस्व
इस जीत के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में पिछले 60 वर्षों से कायम DMK और AIADMK के वर्चस्व का अंत हो गया है। इसे राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। राजधानी चेन्नई में विजय के आवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। TVK के नारों के साथ समर्थक इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए जश्न मना रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह जीत न सिर्फ एक नए नेतृत्व का संकेत है, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत भी मानी जा रही है।
 

Tags - Tamil Nadu Politics Thalapathy Vijay TVK Party Election 2026 Political News