logo

झारखंड के इन जिलों में 2 दिन तक होगी बारिश, नये साल में बढ़ेगी ठिठुरन

16506news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राज्य अब शीतलहर की चपेट से लगभग बाहर है हवा में ज्यादा कनकनी नहीं महसूस की जा रही है। तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी हुई है। इस कारण ठंड में कमी महसूस की जा रही है। आज सुबह से ही बादल छाए हुए है ठंड भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग पूर्वानुमान में पहले ही बताया गया था कि क्रिसमस के बाद ठंड से राहत मिल सकती है। आर सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा । इसके कारण के आसपास इलाकों में विजिवलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है। 

तामपान में बढ़ोतरी हुई 
बादल होने की वजह से तापमान में बोढ़तरी हुई है। पिछले 24 घंटे में रांची का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की मानें तो अगले तीन दिनों तक तापमान मे कुछ और बोढ़तरी हो सकती है।  मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 28 और 29 दिसंबर राज्य के कई जिलो में बारिश की पूरी संभावना है। वहीं राज्य के पश्चिमी और मध्य इलाकों में 29 दिसंबर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

जनवरी की शुरूआत में ठंड़ सताएगी
मौसम पुर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी। साल की शुरूआत में उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी और पहाड़ों से बर्फीली हवा भी आएगी। इससे सर्दी बढ़गी। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रहा।  मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक रांची में अगल चार दिनों में अधिकतम तापमान 19 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 

धुंध को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट 
मौसम विशेषज्ञ नीतीश प्रियदर्शी ने बताया कि सापेक्षिक आ‌र्द्रता शत प्रतिशत होने पर हवा में जलवाष्प की मात्रा स्थिर हो जाती है। इससे अतिरिक्त जलवाष्प के शामिल होने से या तापमान के कम होने से संघनन शुरू हो जाता है। जलवाष्प से संघनित छोटी पानी की बूंदे वायुमंडल में कोहरे के रूप में फैल जाती हैं।  जब कोहरे का धुएं के साथ मिश्रण होता है तो उसे धुंध (स्‍मॉग) कहते हैं.