logo

चाईबासा : …क्या फिर थी पुलिस जवानों की जान लेने की नक्सली साजिश

11436news.jpg

द फॉलोअप टीम, चाईबासा:
तमाम  सरकारी दावों के बावजूद झारखंड में नक्सली घटनाएं थम नहीं रही हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो सूबे के 19 जिले नक्सलवाद से प्रभावित हैं। इनमें बोकारो, छतरा, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंघभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरडागा, रलामू, रामगढ़, रांची, सराकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंघभूम शामिल हैं। वहीं सरकारी डाटा के मुताबिक राज्य में 2015 से 2020 तक 1,488 नक्सघली हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।


पुलिया के पास आईईडी बम लगा मिला
ताजा मामला पश्चिीम सिंहभूम जिले का है। टोकलो थाना क्षेत्र के केरा से पदमपुर जाने वाले मुख्य मार्ग में सुरबुरा पुलिया के पास आईईडी बम लगा मिला है। इसमें लगभग 40- 40 किलोग्राम के दो पाइप बम और 20 किलोग्राम का एक बम है। चाईबासा पुलिस के मुताबिक प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से बम गाड़ा है।


 

पुलिस ने गठित किया जांच दल
जांच के लिए चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन का संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया। सर्च अभियान के दौरान एसओपी के अनुरूप सतर्कतामुलक कार्रवाई करते हुए तीनों बम को डिस्पोजल टीम ने विधिवत यथास्थान विनष्ट किया गया। वहीं इस संबंध में टोकलो थाना थाना में कांड संख्या विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, सीएलए एक्ट एवं यूएपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।