logo

ब्लैक फंगस की दवाओं पर से केंद्र ने हटाया टैक्स, कम होंगी कीमतें

ब्लैक फंगस की दवाओं पर से केंद्र ने हटाया टैक्स, कम होंगी कीमतें
द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली : 
कोरोना (Covid 19) के बाद गंभीर समस्या बन रहे ब्लैक फंगस (Black Fungus) या म्युकोर्माइकोसिस (mucormycosis)  को लेकर राहत की खबर आई है। केंद्र सराकर (Central govrnamnet of india) ने ब्लैक फंगस की दवाइयों के उपर से टैक्स हटा लिया है। यानी अब ब्लैक फंगस की दवाओं पर आम इंसान को टैक्स नहीं देना होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Fiance minister Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को जीएसटी परिषद की बैठक के बाद ये जानकारी दी। बैठक में कोविड-19 के इलाज में काम आने वाली दवाओं और उपकरणों से संबंधित निर्णय भी लिये गये हैं। 

अन्य दवाओं पर भी टैक्स की छूट 
बैठक में एम्बुलेंस पर जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने पर सहमति बनी है। जीएसटी परिषद ने रेमडेसिविर दवा के भी टैक्स को 12% से घटाकर 5% कर दिया है। इसके अलावा अब टोसिलिमैब, एम्फोटेरिसिन पर टैक्स को शून्य कर दिया है। अभी तक इन दवाओं पर 5% टैक्स लगता था। मेडिकल ग्रेड आक्सीजन, बीआईपीएपी मशीनों, ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर, वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि की भी टौक्स दरें 12 से घटाकर 5 फीसदी कर दी हैं। 

झारखंड में उठ रही है ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने की मांग 
झारखंज में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने की मांग उठ रही है। हालांकि अभी तक राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित नहीं किया है। पड़ोसी राज्य बिहार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। बता दें कि झारखंड में अब तक 20 से अधिक मौतें ब्लैक फंगस की वजह से हो चुकी हैं।