logo

रांची में पारा पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस के पार, अभी और सताएगी गर्मी

रांची में पारा पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस के पार, अभी और सताएगी गर्मी
द फॉलोअप टीम, रांची :
राजधानी रांची का मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। तीखी धूप और बढ़ते पारे ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया की बुधवार को पारा सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 41.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 59 व न्यूनतम 20 प्रतिशत रही। तल्ख़ धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने पूरे दिन परेशान किया। 

झारखंड में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दोपहर बाद बादल छाने के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) से होने वाले मौसम में बदलाव का असर तीन दिनों तक रहेगा। इसके साथ ही मौसम में गिरावट आने के आसार है।