logo

Health : इन आदतों को अपनाकर 40 की उम्र के बाद भी दिखें जवां और फिट

head-shot-woman-looking-mirror-260nw-6111051681.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
वैसे तो बढ़ती उम्र पर रोक लगाना किसी के वश की बात नहीं है, लेकिन हम अपनी कुछ आदतों में सुधार करके खुद को फिट और जवां रख सकते हैं। 40 की उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है यानि बढ़ती उम्र का असर दिखना  शुरू हो जाता है। खासतौर पर महिलाओं के साथ ये चीज अधिक देखने को मिलती है। इसलिये महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। आज हम कुछ जीवनशैली की बात करेंगे जिसे अपनाकर आप जवां दिखते रह सकते हैं। 


दही को खाने में शामिल करेंः दही में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। जो हमारी आंतों के लिये काफी फायदेमंद होते हैं। इसीलिये दही को दूध से भी कहीं अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन हमारे ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित करता है। दही में  प्रोटीन, फैट और कैल्शियम पाया जाता है। दही में लगभग सारे विटामिन्स भी मिलते हैं। जो हमारी विटैलिटी या जीवनी-शक्ति बरकरार रखने का काम करते हैं। दही का नियमित सेवन एजिंग यानी बढ़ती उम्र के असर को रोककर हमें जवां बनाये रखने में बहुत मददगार है।


खाने और सोने की आदत बदलेंः अच्छी सेहत बनाये रखने के लिये हमें रात को ज़ल्द खाना खाकर सो जाना चाहिये। सुबह भी जल्द ही उठ जाना चाहिये। रात के खाने और सोने में दो घंटे का गैप होना चाहिये। आजकल लोग देर रात तक जागते हैं और देर से खाना खाते हैं। इसका असर यह होता है कि हमारे शरीर में फैट और कार्बोहाइड्रेट वगैरह एनर्जी देने वाले तत्व ठीक से बर्न नहीं हो पाते। जिससे हमें डायबिटीज़ या हार्ट-डिज़ीज जैसी बीमारियां होने शुरू हो जाती है। इसलिये इस दौर में सेहत बनाये रखने की खातिर हमें जल्दी खाना खाकर सो जाने की आदत अपनानी चाहिये। 

बीजों में वेजिटेबल-प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन से ही हमारे शरीर के मसल्स और हड्डियों का निर्माण होता है। इसके अलावा ये तमाम तरह के मिनरल्स और फाइबर के भी अच्छे स्रोत होते हैं। साथ ही इनमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी पाये जाते हैं। जो हमारी जैविक-प्रणाली को दुरुस्त बनाये रखते हैं। तरह-तरह के बीजों को आपस में मिक्स करके लेना एक अच्छी आदत है। इस तरह हमें शरीर के लिये सभी आवश्यक एमीनो-एसिड्स मिल जाते हैं और इस तरह हमारी प्रोटीन संबंधी सभी जरूरतें अच्छी तरह पूरी हो जाती हैं।  इसके लिये हम चने, मूंगफली, मूंग, उड़द या सोयाबीन के बीजों के अलावा सूरजमुखी और कद्दू के बीजों का सेवन करना चाहिए हैं।

हरी सब्जियों का करे सेवनः इसके अलावा हमें फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिये क्योंकि इन प्राकृतिक स्रोतों से मिलने वाले पोषक-तत्वों में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो बढ़ती उम्र के असर से हमें काफी हद तक बचाये रखने का काम करते हैं। बढ़ती उम्र में इसे पूरा करने के लिये विटामिन्स सप्लीमेंट्स लेना सबसे चीप एण्ड बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आप विटामिन सी, विटामिन-ई और विटामिन-डी सप्लीमेंट्स को डाइट में शमिल कर सकते हैं।