logo

Assembly Elections : गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा राजद, गढ़वा से सपा के टिकट पर होंगे उम्मीदवार 

GIRINATH22.jpg

रांची 
गिरिनाथ सिंह ने राजद से नाता तोड़ लिया है। मिल रही खबरों के मुताबिक वे अब समाजवादी पार्टी के टिकट पर गढवा से विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीवार होंगे। 
इससे पहले राजद के वरिष्ठ नेता गिरिनाथ सिंह ने द फॉलोअप से बात करते हुए कहा था कि वह किसी भी कीमत में गढ़वा छोड़कर किसी दूसरे सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह 24 अक्टूबर को नामांकन भी करेंगे। गिरिनाथ सिंह ने कहा कि वह लंबे समय से गढ़वा से चुनाव लड़ रहे हैं और यहां से कई बार विधायक भी रहे हैं। इस बार जनता का मिजाज पूरी तरह मेरे साथ है। 


आपको ये भी बता दें कि द फॉलोअप ने सूत्रों के हवाले ये खबर चलाई थी कि इंडिया गठबंधन में विश्रामपुर सीट राजद के कोटे में जाने की जानकारी है। ऐसे में गिरिनाथ सिंह विश्रामपुर से राजद के उम्मीदवार हो सकते हैं। लेकिन गिरिनाथ सिंह ने इसे सिरे से नकार दिया है। और कहा है कि किसी भी कीमत विश्रामपुर चुनाव लड़ने नहीं जाएंगे।


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News Assembly Elections Assembly