logo

कर्ज से परेशान होकर झील में लगा दी छलांग ! दूसरे दिन बरामद हुआ व्यवसायी का शव

कर्ज से परेशान होकर झील में लगा दी छलांग ! दूसरे दिन बरामद हुआ व्यवसायी का शव
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
करकेंद से शनिवार से लापता व्यवसायी का शव रविवार सुबह तोपचांची झील से बरामद हुआ। मृतक का नाम पवन खंडेलवाल है। घटनास्थल से पवन की बाइक भी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह हत्या है या आत्महत्या अभी तक इस बात खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि  युवक ने काफी लोगों से कर्ज लिया था। आशंका जताई जा रही है कि उसने कर्ज नहीं चुकाया था। इस वजह से परेशान था शायद इसलिए ही उसने सुसाइड किया। पवन खंडेलवाल 20 फरवरी की दोपहर से  ही लापता था। करकेंद में उसकी एक रेस्टोरेंट और कॉपी का हॉल सेल बिजनेस है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। 

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी 
सुबह स्थानीय लोगों ने जब मॉर्निंग वॉक कर रहे थे उसी वक़्त लोगों की नजर शव पर पड़ी।  लोगों ने इसकी जानकारी  तोपचांची थाना को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। बाइक का नंबर ट्रेस किया गया जिससे शव की पहचान हो पायी।