logo

हथियार तस्‍करी में पकड़ाए बीएसएफ जवान के झारखंंड से बिहार तक हैं कनेक्शन

10661news.jpg
द फॉलोअप टीम रांची: 
हथियार तस्करी के आरोप में एक बीएसएफ जवान के साथ उसका एक दोस्‍त पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पटना एसटीएफ के सहयोग से अरवल में बीएसएफ के जवान और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। इन हथियार तस्करों का कनेक्शन रांची से लेकर मुंगेर तक जुड़ा हुआ है। अरवल एसपी राजीव रंजन ने बताया कि पकड़ा गया जवान जय पुकार राय मूल रूप से भोजपुर जिले का रहे वाला है। उसका साथी सुभाष प्रधान भी भोजपुर के रमदती गांव का निवासी है। 

रांची में रहता था जवान 
जय पुकार राय वर्तमान में रांची में रह रहा था। वहीँ उसका साथी सुभाष पटना जिले के बिहटा में। तस्करी मामले में बिहटा एवं अरवल में केस दर्ज हुआ है। पुलिस को बीएसएफ जवान जय पुकार राय ने पूछताछ में बताया है कि रांची से हथियार लाकर बिहार में सप्लाई करता था। सुभाष प्रधान को भी हथियार व गोलियों की डिलीवरी देकर खरीद-बिक्री करवाता था।

छापेमारी से हुआ खुलासा 
एसपी ने बताया कि कार से बरामद हथियार सुभाष प्रधान को देने जा रहा था। तभी टीम गठित कर बिहटा स्थित शक्तिनगर आवास पर छापेमारी की गई। जहां से चार देसी पिस्तौल, 12 बोर की गन एवं छह गोली बरामद की गई। इसके बाद सुभाष को पकड़ा गया। सुभाष प्रधान पहले भोजपुर के ओझा बंधुओं का बाडीगार्ड था।