द फॉलोअप टीम, नवादा:
बिहार के नवादा से प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इधर पति का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की के परिजनों ने मामले की सूचना थाने में दी है। पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में जुटी है।
बिहार के नवादा जिले का है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के नवादा जिले का है। नवादा जिले के गोविंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि अभी कुछ ही दिन पहले युवती की शादी हुई थी। वो शादी के बाद पहली रस्मअदायगी के लिए मायके गई थी। मायके से ही अचानक गायब हो गई। परजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। जैसे ही पति को ये जानकारी मिली फूट-फूटकर रोने लगा।
युवती की मां ने दर्ज करवाई है प्राथमिकी
घटना को लेकर युवती की मां ने गोविंदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया है। लड़की के घरवालों ने गांव के ही कुंदन कुमार पर लड़की की किडनैपिंग का आरोप लगाया है। गांव वालों का कहना है कि युवती का कुंदन के साथ काफई लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवती के घरवालों को भी इसकी जानकारी थी। बावजूद इसके उन्होंने युवती की कहीं और शादी करवा दी।
मामले को लेकर गांव वालों क्या कहा
दूसरी तरफ युवती की मां का कहना है कि युवती शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे कुंदन कुमार ने उसको किडनैप कर लिया। इस घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती बालिग है। हालांकि लड़की की मां द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।