logo

सेल्फी के चक्कर में ICU पहुंचा नाबालिग, बिजली के तार से 50 फीसदी तक झुलसा

7445news.jpg
द फॉलोअप टीम, मंगलुरु:

मंगलुरु जिले में एक नाबालिग को सेल्फी लेना भारी पड़ा। नाबागिल मंगलुरु के जोकोटे रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के कोच में चढ़कर सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था। सेल्फी लेने के दौरान नाबालिग हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गयी। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों और स्थानीय लोगों ने लड़के को हॉस्पिट में भर्ती करवाया। हादसे में लड़के का शरीर 50 फीसदी तक जल गया है। 

हाईटेंशन तार की चपेट में आया नाबालिग
नाबालिग की पहचान एचपीसीएल कॉलोनी के निवासी मोहम्मद दिशान के रूप में हुई है। वह सेल्फी लेने के लिए स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की कोच पर चढ़ गया था। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि 11000 वॉट की हाईटेंशन तार की चपेट में लड़का आ गया था। इस कारण झुलस गया है। फिलहाल, डॉक्टरों की निगरानी में नाबालिग का इलाज चल रहा है। ऐसी जानलेवा सेल्फी से बचना चाहिये।