logo

बाहुबली फेम प्रभास के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी करीना, जल्द होगा एलान

13977news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

इंटरनेट में अभी एक नई गॉशिप छाई हुई है। रिपोर्टस की मानें तो करीना कपूर और साउथ के अभिनेता प्रभास की साथ में जल्द ही एक फिल्म आने वाली है। खबरों के मुताबिक प्रभास जल्द ही निर्देशक संदीप रेड्डी वंग के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान करने वाले हैं। रिपोर्टस का दावा है कि प्रभास और कबीर सिंह फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में करीना कपूर को कास्ट किए जाने की तैयारी है। अगर ये खबरें सही हुई तो पहली बार बाहुबली प्रभास और करीना कपूर एक साथ काम करेंगे।

इस फिल्म के लिए 150 करोड़ लेंगे प्रभास 
खबरों से ये भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेता प्रभास इस फिल्म को करने के लिए 150 करोड़ रूपये तक की फीस लेने वाले हैं। फीस की डिमांड सुन के ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म बड़े पैमाने पर ही बनेगी।  फिलहाल करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट में लाल सिंह चड्ढा शामिल है। आमिर खान संग करीना कपूर लाल  सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग का आधा काम खत्म हो चुका है। काम पूरा होते ही फिल्म को रिलिज करने की तारिख भी सामने आ जाएगी।

सैफ अली खान और प्रभास की फिल्म
करीना कपूर  खान और प्रभास की फिल्म का तो फिलहाल ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ लेकिन करीना कपूर खान के पति सैफ अली खान और प्रभास की फिल्म कंफर्म हो चुकी है। दोनों आदिपुरूष में काम करने वाले हैं। आदिपुरूष में जहां प्रभास भगवान राम की भूमिका में हैं तो वही सैफ अली खान एक बार फिर नेगेटिव किरदार निभाते दिखेंगे। सैफ इस फिल्म में रावण का रोल निभाने वाले हैं। इस रोल के लिए सैफ ने काफी तारिफें भी हासिल की थीं। 

फिल्म एनीमल की शूटिंग शुरू
शाहिद कपूर के साथ कबीर सिंह फिल्म बनाने वाले संदीप रेड्डी बॉलीवुड में काफी मशहूर हो चुके हैं। इसी साल उन्होंने अपनी नई फिल्म एनीमल का ऐलान भी कर दिया है। जिसमें रणबीर कपूर नजर आएंगे। आपको पता होगा कि करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री में मंहगी एक्ट्रेसेज में शामिल हैं। उन्हें लेकर हाल में ही खबरें आई थीं कि उन्होंने अलौकिक देसाई की फिल्म सीता के लिए महंगी फीस मांगी थी जिसके कारण वह इस फिल्म से बाहर हो गई थी। फिर फिल्म में कंगना रनौत को कास्ट किया गया था।

यह कॉपी प्रशिक्षु महिमा सिंह की है।