द फॉलोअप टीम, रांची
मोरहाबादी के एक घर से बरियातू पुलिस ने सोमवार की शाम फांसी के फंदे पर लटकी महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई। सोनी ने सात वर्ष पहले अखिलेश नाम के युवक साथ प्रेम विवाह किया था। तीन दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, उसी दौरीन अखिलेश गुस्से में घर छोड़कर चला गया। उसके जाने के बाद सोनी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घर से उठने लगी शव की दुर्गंध
आस पास के लोगों ने जब सोनी को नही देखा तो खोजबीन शुरू की तब जाकर यह मामला उजागर हुआ। शव से दुर्गंध आने लगा थी। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि सोनी ने तीन दिन पहले ही आत्महत्या कर ली होगी ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।