द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य में ब्लैक फंगस (Black fungus) ने पावं पसारना शुरू कर दिया है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इसे महामारी (Epidemic) घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब राज्यवासियों को कोरोना (Corona) के बाद नई महामारी से लड़ना होगा। बता दें कि इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग (health department jharkhand) की ओर से बनाए गए प्रस्ताव की फाइल आगे बढ़ाई गई है। इसको अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Hemant Soren) का स्वीकृति मिलना बाकी है।
सीएम के पास भेजा जायेगा प्रस्ताव
मामले में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव एके सिंह ने बताया कि इस प्रस्ताव को तैयार कर मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया है जहां मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद इसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा। इसके बाद म्यूकोरमाइसिस (Mucarmycosis) यानी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया जाएगा।
देनी होगी ब्लैक फंगस के मरीजों की जानकारी
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने बताया की महामारी घोषित करने के बाद सभी अस्पतालों को ब्लैक फंगस के मरीजों की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन और प्रोटोकॉल का भी सभी अस्पताल, मरीज के साथ-साथ राज्य की जनता को भी पालन करना होगा।
राज्य द्वारा निर्धारित दवा से ही होगा इलाज
बताया गया की महामारी घोषित होते ही सरकार की ओर से जो भी दवा निर्धारित की जाएगी और वही दवा मरीज को दी जाएगी। इसके साथ ही समय-समय पर ब्लैक फंगस को लेकर सरकार के दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे।