logo

भाजपा ने उठाई पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कमी करने की मांग, DC को सौंपा ज्ञापन

14633news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

पेट्रोल-डीजल में राज्य सरकार टैक्स में कमी करे। इससे दोनों की कीमत कम होगी। जनता को राहत मिलेगी। इस आशय की मांग के साथ भाजपा की रांची महानगर और जिला इकाई की ओर से राज्य सरकार को डीसी के माध्यम से ज्ञापन दिया है। मौके पर रांची के विधायक सी.पी.सिंह ने कहा कि सरकार को झारखंड की गरीब जनता को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र डीजल एवं पेट्रोल के टैक्स में राहत देनी चाहिए। भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष के. के. गुप्ता ने कहा की,100 करोड़ से अधिक टीकाकरण के बाद कोविड संक्रमण दर में लगातार देशव्यापी कमी आई है। अब देश और राज्य की अर्थव्यवस्था ने गति पकड़नी प्रारम्भ की है।

कार्यक्रम में कांके विधायक समरी लाल, रांची महानगर के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय,भाजपा झारखंड प्रदेश के मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान रांची महानगर महामंत्री वरुण साहू, बलराम सिंह, मुनचुन राय,अरुण झा राजु सिंह, जीतेन्द्र वर्मा, जीतेन्द्र सिंह पटेल,अनिता वर्मा,शौर्य पूजा सिंह,रोमित सिंह, रामलगन राम, जॉनी वाकर खान, गोपाल सोनी, नकुल तिर्की, ओमप्रकाश पाण्डेय,सुवेश पाण्डेय, दीपक शाह, विकास रवि, विनोद महतो,पप्पू जयसवाल, नीलेश सिंह, संतोष मिश्रा, पायल सोनी,दिब्या साहु, बीणा मिश्रा, सचीन साहू, कुंदन राम आदि उपस्थित रहे। जानकारी रांची महानगर - जिला सोशल मीडिया प्रभारी  विश्वजीत सिंह ने दी है।