द फॉलोअप टीम, रांची :
बिहार में पिछले 11 महीने में 85 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया है। इसके साथ ही 644 पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। 11 महीने की इस कार्यवाही का पूरा ब्यौरा बिहार में एनडीए की नई सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है। यह आंकड़ा सार्वजनिक करने के साथ ही सरकार ने अपनी मंशा भी जाहिर कर दी है कि नीतीश सरकार फिर से एक्शन मोड में आ गई है। संभव है कि आगे भी सरकार दोषी पुलिस कर्मियों को बरखास्त करे। आंकड़ो के सार्वजनिक होने से पुलिस महकमे में हलचल तेच हैं।
कार्रवाई के दायरे में 6 आईपीएस और 32 बीपीएस ऑफिसर
सरकार द्वारा सार्वजनिक किया गया आंकड़ा पुलिस मुख्यालय ने जारी किया है। इन आंकड़ों के हिसाब से पिछले 11 महीनों में 6 आईपीएस ऑफिसर पर और 32 बीपीएस ऑफिसर पर कार्रवाई हुई है। 55 पुलिस अफसरों को कठोर दंड और 4 लघु दंड दिए गए हैं। यह कार्यवाही शराबबंदी कानून अवैध खनन परिवहन और जमीन से संबंधित मामलों पर हुई है। ये कार्रवाई भी एनडीए की सरकार ने ही की थी।
और भी लोग हो सकते हैं बर्खास्त
बिहार सरकार आगे भी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक 48 मामलों में पुलिस कर्मियों को मामूली सजाएं मिली हैं, लेकिन इन 48 मामलों की पुनर्समीक्षा मुख्यालय द्वारा की जा रही है। इनमें से 23 पुलिसकर्मी पर गाज गिर सकती है। सरकार के इन्हें बर्खास्त कर सकती है।