द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड में 10वीं पास बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार का बड़ा मौका आया है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने अमीन और ड्रेसर के पदों पर वेकैंसी निकाली है। इन पदों पर आवेदन के लिए 2 दिन का समय बचा है। अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर को शुरू की गई थी।

कुल 26 पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां
मिली जानकारी के मुताबिक भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में कुल 26 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन ऑफलाइन मोड से करना होगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.bcclweb.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भरना होगा फिर ऑफिशियल पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। 2 दिन का समय बचा है।
अमीन के 8 और ड्रेसर के 18 पद पर भर्ती
गौरतलब है कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने अमीन के 8 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ड्रेसर के पद पर 18 लोगों की नियुक्तियां की जायेगीं। किसी भी आधिकारिक बोर्ड से 10वीं पास करने वाला व्यक्ति इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है।