logo

बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को मिला रसायन विज्ञान का नोबल प्राइज

13554news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को 2021 में रसायन विज्ञान में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों को असीमित ऑर्गेनोकैटलिसिस के  विकास के लिए सम्मानित किया गया है।

 

इस काम के लिए दिया गया नोबल
गौरतलब है कि दोनों वैज्ञानिकों ने आणविक निर्माण के लिए नया सटीक उपकरण विकसित किया है जिसका फार्मास्युटिकल अनुसंदान पर बहुत प्रभाव पड़ा। रसायन विज्ञान को हरित बना दिया। रसायन विज्ञान में नोबल पुरस्कार रॉयल स्वीडिशन एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्टॉकहोम स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है। गौरतलब है कि अब तक भौतिकी, मेडिसीन और रसायनशास्त्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है। हर साल ये पुरस्कार दिया जाता है।

इसे भी पढ़िये: 

ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन पर भिड़ी झामुमो-बीजेपी, CM हेमंत सोरेन पर लगाया प्रधानमंत्री के अपमान का आरोप

लखीमपुर हिंसा में मृत किसानों और पत्रकार के आश्रितों को मिलेगा 50-50 लाख, पंजाब औऱ छत्तीसगढ़ के CM का एलान