logo

Cabinet Expansion: आ गई नए केंद्रीय मंत्रिमंडल की लिस्ट...जानिए! किस-किस को मिली कैबिनेट में जगह

10553news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। शाम छह बजे नए मंत्रियों के नाम का एलान किया जायेगा लेकिन उससे पहले कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। इनमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे सहित कई मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है। इस बीच लोजपा कोटे से पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाए जाने को लेकर अटकलें जारी हैं। 


ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्रिमंडल मे शामिल
नए मंत्रियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। 43 नए मंत्री कैबिनेट में शामिल होंगे। अब मंत्रियों की कुल संख्या 72 हो जायेगी। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ मंत्रियों का कद बढ़ाया भी जा सकता है। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ., विरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडिव्य, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा कंद्रालजी, भानूप्रताप सिंह वर्मा, दर्शन विक्रम जरदोश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए नाम हैं। 

लोजपा से पशुपति कुमार पारस को मिली जगह
गौरतलब है कि मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवसिंह, भागवंथ खूबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भावगवत कृष्णाराव कारद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडू, शांतुन ठाकुर, जॉ़न बारला, एल मुरुगन और नीतिश परमाणिक को भी नए मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है। कुछ मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी भी की गई है। 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी दे दिया इस्तीफा
नई कैबिनेट के विस्तार से पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार, संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी, देबोश्री चौधरी और थावरचंद गहलोत को हटा दिया गया है। बता दें कि कैबिनेट विस्तार से पहले पीएम मोदी के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर बीजेपी सांसदों की मुलाकात भी हुई। लिस्ट में तमाम उन्हीं नेताओं अथवा सांसदों का नाम है जिनकी चर्चा बीते कुछ दिनों से लगभग हर मीडिया हाउस की स्क्रीन पर थी।