logo

किसानों की शहादत का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगाः बंधु तिर्की 

किसानों की शहादत का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगाः बंधु तिर्की 

द फॉलोअप टीम, रांचीः
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक बंधु तिर्की ने प्रधानमंत्री मोदी के आज राष्ट्र के नाम संबोधन और कृषि क़ानूनों को वापस लेने का ऐलान को चुनावी जुमला बताया है । बंधु तिर्की ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा भारतीय किसानों की बड़ी जीत! मोदी सरकार को अंततः झुकना पड़ा! 


भाजपा को खामियाजा भुगतना होगा
बंधु तिर्की ने कहा कि एक राजनेता और किसान-पुत्र के तौर पर प्रधानमंत्री का यह ऐलान अच्छा लगा। सरकार ने बहुत देर की  साल भर के दौरान किसानों को बहुत सताया और किसानों के कई जरूरी सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। सरकार और सत्ताधारी दल के लोगों ने किसानों पर बहुत जुल्म ढाये हैं। किसानों के आंदोलन को विश्व इतिहास का सबसे लंबा और लोकतांत्रिक जन आंदोलन माना गया है।  लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान 600 से अधिक किसानों ने अपनी जान गंवानी पड़ी।  किसानों की यह शहादत भी इतिहास में दर्ज हो चुकी है जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।