logo

वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करेगा कोरोना जागरूकता रथ, बंधु तिर्की ने दिखाई हरी झंडी

वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करेगा कोरोना जागरूकता रथ, बंधु तिर्की ने दिखाई हरी झंडी
द फॉलोअप टीम, रांची: 

कोरोना वैक्सीनेशन और वैक्सीन के प्रति झारखंड के ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच कई भ्रांतियां हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने के मकसद से मांडर विधायक बंधु तिर्की ने कोरोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बंधु तिर्की ने कहा कि महामारी के प्रति ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी है। ग्रामीण इलाकों में महामारी से बचाव और वैक्सीन के प्रति उदासीनता है। 

ग्रामीण इलाकों में जागरूकता का अभाव
बंधु तिर्की ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी की वजह से हाट-बाजारों में भारी भीड़ जुटती है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता। लोग बिना मास्क के ही दिखाई पड़ते हैं। वैक्सीनेशन को लेकर भी ग्रामीणों में कई भ्रांतियां हैं। वैक्सीन लगाने गांवों में पहुंची सहिया दीदी और एएनएम के साथ दुर्व्यवहार की भी शिकायत मिलती है। लोगों टेस्टिंग से भी कतराते हैं। बंधु तिर्की ने कहा कि इन्हीं वजहों से मांडर विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता रथ रवाना किया गया है। 

गांव-गांव घूमेगा कोरोना जागरूकता रथ
बंधु तिर्की ने बताया कि मांडर विधानसभा सीट के पांच प्रखंडों चान्हो, लापुंग, बेड़ो, इटकी और मांडर में ए-एक जागरूकता रथ रवाना किया गया है। ग्रामीणों के बीच पंपलेट के माध्यम से जागरूकता फैलाई जायेगी। ग्रामीणों के बीच सेनिटाइजर और मास्क का भी वितरण किया जायेगा। ये रथ प्रत्येक गांव में पहुंचेंगे और लोगों को महामारी और वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करेंगे।