logo

ENT डॉक्टरों का पैनल बनाकर हो ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज- बाबूलाल मरांडी

 ENT डॉक्टरों का पैनल बनाकर हो ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज- बाबूलाल मरांडी
द फॉलोअप टीम, रांची: 
कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ गया है। भारत के तकरीबन सभी राज्यों में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज मिले हैं। झारखंड में अब तक 4 मरीजों की मौत ब्लैक फंगस की वजह से हो चुकी है। राज्य में अभी तक ब्लैक फंगस से पीड़ित 30 मरीजों की पहचान की जा चुकी है। 

ब्लैक फंगस की दवाई की कालाबाजारी
बीजेपी विधायक दल के नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ब्लैक फंगस के इलाज में प्रयोग की जाने वाली अम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबरें मिल रही है। रिम्स में इसकी दवा नहीं मिल रही है। दवाइयों की सप्लाई में कमी की वजह से ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज के परिजन बाजार में मेडिकल शॉप का चक्कर काट रहे हैं। बाजार में एंटी फंगल दवाएं गायब हैं। 

ईएनटी डॉक्टरों का बनाया जाए पैनल
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध करता हूं कि बीमारी का खतरा नियंत्रण से बाहर ना चला जाये, इसके लिए ईएनटी के डॉक्टरों का पैनल बनाकर ठोस रणनीति बनाई जाये। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में इसकी दवाई उपलब्ध करवाई जाये, ताकि मरीजों को सही इलाज मिल सके।