द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान की अचानक फिर चर्चा होने लगी है। दरअसल उनकी कुछ तस्वीरें कल से उनकी वायरल हो रही है। जिसमें गोरे-नारे क़द्दावर रहे आजम बेहद दुबले, कमजोर और स्याह-सांवले लग रहे हैं। अस्पताल के एक बेड की उनकी तस्वीव जैसे ही सामने आई है। तरह-तरह के बयान भी साथ सामने आ रहे हैं।
शायद उस शख्स की सबसे बड़ी गलती यही है
उत्तर प्रदेश के सोशल एक्टीविस्ट नकी हैदर कहते हैं कि आजम खान ने 1947 के बाद सियासी चक्कर में फंसी मुल्क की दूसरी सबसे बड़ी आबादी के हाथ में कटोरा छीन कर इल्म की दौलत के लिए कलम सौंप दी। आज वो अपनी सेहत खराबी की हालत से जूझ रहा है। लेकिन उस शख्स को अब भी जौहर विश्वविधालय की फिक्र है। वो इसलिए कि इस विश्वविधालय के लिए उस शख्स ने न जाने कितने दर्द झेले हैं। न जाने कितनी रातें उसकी चाहरदीवारी को महफ़ूज करने के वास्ते जाग कर गुज़री हैं ताकि मुल्क की तरक्की में दूसरी सबसे बड़ी आबादी के बच्चे भी हिस्सा ले सकें। उन्हें एक साजिश के तेहत झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल की सलाखों में डाल दिया गया है।

इस समाज में योद्धा होना सचमुच बहुत मुश्किल
गाजीपुर के रहने वाले लेखक सुनील यादव कहते हैं कि आज की भारतीय राजनीति के दो युद्धबन्दी एक लालू प्रसाद यादव दूसरे आज़म खान। जो झुका नहीं उसे इसी तरह झुकाने की कोशिश हुई है। आज़म साहब की यह तस्वीर ओह क्या कहूँ। इस समाज में योद्धा होना सचमुच बहुत मुश्किल है। उनकी ही बात को आगे बढ़ाते हैं अंग्रेजी के लेखक फ्रैंक हुजूर। उनका कहना है कि समय अघोषित इमरजेंसी का है। सरकार अपने सभी विरोधियों के साथ कमोबेश ऐसा ही व्यवहार कर रही है।

कौन हैं आजम खान
आज़म खां 9 बार विधायक, 2 बार सांसद और 4 बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इब्न आदम का कहना है कि और उनके ख़िलाफ़ सारी कोशिशों के बावजूद सरकार मुर्गी चोरी, किताबें चोरी जैसे मुक़दमे ही लिखा पायी है। आज़म खां सच्चे समाजवादी नेता हैं। उनके बारे में कोई कुछ भी कहे लेकिन वो एक सेक्युलर नेता हैं।
क्या है मामला
भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के कई मामलों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद हैं। मई में वो कोरोना संक्रमित हो गए थे। सोमवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। सीतापुर में उनकी जांच करने वाले डॉक्टरों ने पत्रकारों को बताया कि वो कोविड मरीज़ रह चुके हैं और उनकी हालत ठीक नहीं है उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीटीआई के मुताबिक आज़म ख़ान को सोमवार सुबह सांस लेने में तकलीफ़ हुई। उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया।