logo

अस्पताल की लापरवाही ने ली लड़के की जान, पोस्टमॉर्टम के लिए पिता को देना पड़ा 1 हजार रुपया

7935news.jpg
द फॉलोअप टीम, भागलपुर:
मायागंज अस्पताल में एक पिता को अपने बेटे का शव लेने के लिए अस्पताल कर्मी के पास गिड़गिड़ाने पड़ा। पोस्टमार्टम करने से पहले अस्पताल कर्मी को घूस चाहिए था। पिता को 1 हजार रुपया घूस देना भी पड़ा। चार दिन पहले शिवम नाम का युवक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था। 

इलाज के अभाव में हो गयी युवक की मौत
खगड़िया पुलिस ने शिवम को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज गया। वहां डॉक्टरों ने CT स्कैन कराने को कहा। कोरोना के कारण CT स्कैन नहीं हो पा रहा था। शिवम की हालत गंभीर होती जा रही थी। परिजन ने JDU विधायक डॉ संजीव कुमार को इस लापरवाही की शिकायत की और उनसे मदद की गुहार लगाई। विधायक ने समुचित इलाज का आदेश दिया और सस्पेंड कराने की धमकी भी। तब तक शिवम की मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के लिए पिता से मांगा घूस
शिवम की मौत के बाद पोस्टमार्टम की बारी आई जिसके लिए परिजनों से एक हजार रुपये मांगे गए। जिसका वीडियो परिजनों ने किसी तरह बना लिया। वहीं अस्पताल प्रबंधन और HOD डॉ संदीप लाल का कहना है कि पोस्टमोर्टम कराना सरकारी कार्य है। इस संदर्भ में पैसा लेना या देना दोनों कानूनी अपराध है। आप हमें वीडियो दीजिए मैं कार्रवाई करूंगा। ये घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।