logo

गाड़ी के आगे या पीछे लिखा है आर्मी, पुलिस या प्रेस तो होगी कार्रवाई, जानिए और क्या है नियम

गाड़ी के आगे या पीछे लिखा है आर्मी, पुलिस या प्रेस तो होगी कार्रवाई, जानिए और क्या है नियम
द फॉलोअप टीम, रांची : 
गाड़ी के आगे या पीछे कोर्ट, आर्मी, पुलिस, प्रेस, भारत सरकार, झारखंड सरकार, प्रशासन, मंत्रालय आदि का लिखा जाना राज्य में वर्जित है। इसका उलंघन किये जाने पर गाड़ी के मालिकों या चालकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य में कुछ गाड़ियों को बोर्ड लगाने की छूट हैं, जिनके नाम अथवा पद अधिसूचना में लिखे हैं। इसे लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने एक पीआईएल के मामले में 18 दिसंबर को उक्त निर्देश दिया था। 

तस्वीरों में देखिये किन्हें है बोर्ड लगाने की छूट






गाड़ी में नहीं बैठे हैं संबंधित व्यक्ति तो काले कपड़े से ढकना होगा बोर्ड 
अधिसूचना में लिखा है कि यदि नेमप्लेट से संबंधित व्यक्ति गाड़ी में नहीं बैठे हैं, तो चालक की जिम्मेवारी है कि उस बोर्ड को काले कपड़े से ढक दें। ऐसा नहीं होने पर चालक के उपर कार्रवाई की जाएगी। इन नियमों से संबंधित अधिसूचना में लिखा है कि गाड़ियों में विशेष बोर्ड से आम लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में लोगों के बीच कन्फ्यूजन होता है और एंबुलेंस जैसे वाहनों को भी इस वजह से आवागमन में दिक्कत आती है।