द फॉलोअप टीम, मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को आज फिर NCB दफ्तर बुलाया गया। अनन्या (Ananya Panday) अपने पिता चंकी पांडे (Chunky Pandey) के साथ NCB दफ्तर पहुंची। उन्हें 11 बजे ही पहुंचना था लेकिन वह करीब 1:30 बजे घर से निकली थीं। आर्यन के पास से मिले ड्र'ग्स चैट्स में अनन्या का नाम सामने आया है। एनसीबी ने गुरुवार को अनन्या को समन भेजा था। गुरुवार को भी अनन्या को सवा दो घंटे की पूछताछ हुई थी।
पिता के साथ पहुंची हैं
अनन्या पांडे से महिला अिधकारियों की मौजूदगी में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने पूछताछ की। अनन्या से एनसीबी दफ्तर में आज यानी शुक्रवार को फिर पूछताछ होनी है। गुरुवार को दोपहर में एनसीबी की 2 गाड़ियां अनन्या पांडे के घर पहुंची थीं और उन्हें समन थमाया था। इसके बाद करीब 3:45 बजे अनन्या पांडे NCB दफ्तर, एक्सचेंज बिल्डिंग पहुंची थी। अनन्या से एनसीबी ने उनका मोबाइल और लैपटॉप भी ले लिया है। अनन्या पांडे अपने पिता के साथ एनसीबी की दफ्तर पहुंची।

अनन्या नहीं हैं आरोपी
एनसीबी अधिकारी वीवी सिंह ने कहा था कि अनन्या से अभी पूछताछ हो रही है और उन्हें आरोपी नहीं कहा जा रहा है। गुरुवार की पूछताछ में अनन्या से आर्यन, अरबाज मर्चेंट संग दोस्ती से लेकर पार्टियों में ड्रग्स और वॉट्सऐप चैट्स से संबंधित सवाल पूछे गए थे। बता दें कि बुधवार को एनसीबी ने बताया था कि पुलिस ने आर्यन से जुड़े ड्रग्स चैट्स को कोर्ट में सब्मिट कर दिया और उनमें ऐसी वॉट्सऐप चैट्स भी मिली हैं जो कि कथित तौर पर आर्यन और ऐक्ट्रेस के बीच की हैं। एनसीबी ने तब अनन्या पांडे के नाम का खुलासा नहीं किया था, लेकिन गुरुवार को इसका खुलासा हो गया। अब इस केस में शनाया कपूर का भी नाम सामने आ रहा है।