logo

AISECT University : कोरोना काल में मुख्यधारा एवं वैकल्पिक मीडिया के सामाजिक प्रभाव पर वेबीनार में कौन होंगे शामिल, जानिये

कोरोना काल में मुख्यधारा एवं वैकल्पिक मीडिया के सामाजिक प्रभाव पर वेबीनार में कौन होंगे शामिल, जानिये

द फॉलोअप टीम, हजारीबागः
देश में जिस तरह का माहौल कोरोना वायरस ने बना रखा है, देशवासियों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। मामले में हजारीबाग स्थित आईसेक्ट विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने अच्छी पहल की है। 17 जनवरी को एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन करने जा रहा है। वेबीनार में कोरोना काल में मुख्यधारा एवं वैकल्पिक मीडिया के सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की जाएगी है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दी है। 


 

कौन है वेबीनार के मुख्य वक्ता
कुलसचिव डॉ गोविंद ने बताया कि कोराना महामारी के दौरान विद्यार्थियों के साथ साथ आम लोगों को जागरूक किए जाने की सख्त ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि इसी के मद्देनज़र आगामी 17 जनवरी को दिन के 11 बजे से 1 बजे तक विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से वेबीनार का आयोजन किया गया है। जिसमें  मध्यप्रदेश माध्यम के रोजगार और निर्माण के एडिटर-इन-चीफ पुष्पेन्द्र पाल सिंह और द फोलोअप वेब चैनल के को-फाउंडर सन्नी शरद बतौर वक्ता विशेष रूप से आमंत्रित हैं। जबकि वेबीनार में मुख्य संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक व संरक्षक के तौर पर कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद होंगे। 


 

विश्वविद्यालय के सारे शिक्षक रहेंगे शामिल 
विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार और डीन एडमिन डॉ एसआर रथ वेबीनार में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ ललित कुमार,  सह-संयोजक जनसंपर्क अधिकारी शमीम अहमद, समाज शास्त्र व एमएसडब्ल्यू के सहायक प्राध्यापक शिवजी एवं नरेश गौतम, कला एवं मानविकी विभाग के डीन डॉ रूद्र नारायण, सामाजिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से इस वेबीनार में विद्यार्थियों समेत आमजनों से भी जुड़ने की अपील की है ताकि इस वेबीनार का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।