logo

जोधा-अकबर में ऐश्वर्या राय ने पहनी थी 200 किलो सोने की ज्वेलरी, जानिए! कितनी थी गहनों की कीमत

13189news.jpg

द फालोअप टीम, मुंबई: 

आप सभी ने ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर देखी होगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने जो गहने पहने थे, उस पर आपका ध्यान जरूर गया होगा और इन गहनों पर अपने विचार भी रखे होंगे तो आईए जानते है इन गहनों का सच। बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय जहां अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना देती हैं, वहीं अपने खूबसूरत लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा मे रहती हैं। ऐश्वर्या रील और रियल लाइफ हर अंदाज में अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। बात उनके गहनों की। 

ऐश्वर्या ने निभाई थी राजकुमारी जोधा की भूमिका
ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा-अकबर में आप सभी ने देखा होगा कि ऐश्वर्या राय ने इसमें बहुत सारे गहने पहने थे क्योंकि उन्होंने एक राजपूत राजकुमारी का किरदार निभाया था। बाद में वो फिल्म में मुगल साम्राज्य की महारानी यानी मल्लिका-ए-हिंद के रूप में दिखती हैं। इन किरदारों को जीवंत बनाने के लिए ऐश्वर्या राय को भारी-भरकम कॉस्टूयम के साथ काफी सारे गहने भी पहने थे। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि ऐश्वर्या द्वारा पहना गया एक भी गहना नकली नहीं था। गौरतलब है कि ये सारे गहने बेशकीमती रत्न और मोतियों से बनाए गए थे। ऐश्वर्या सच में राजकुमारी जोधाबाई लग रही थीं। 

200 क्विंटल शुद्ध सोने का किया गया था इस्तेमाल
बता दें कि इस फिल्म में ऐश्वर्या को सजाने के लिए 2 क्विंटल सोने का इस्तेमाल किया गया था। इसमें सोने का थोड़ा भी अंश नकली नहीं था। सभी गहने चाहे वो हार हो या मांग-टीका, सभी असली सोने से बनाए गए थे। इसमें बेशकीमती रत्न और मोतियों से कारीगरी की गई थी। गहनों का वजन करीब 400 किलो था। इन गहनों को तैयार करने में 70 कारीगर लगे थे और करीब 50 गार्डों ने इसकी सुरक्षा की थी।

आज भी याद किया जाता है ऐश्वर्या राय का किरदार
जोधा-अकबर फिल्म में ऐश्वर्या राय ने राजकुमारी जोधा का किरदार निभाया था। मेकर्स इस फिल्म के हर सीन को रियल लुक देना चाहते थे। वो फिल्म को जीवंत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। पीरियड ड्रामा फिल्म जोधा-अकबर में ऐश्वर्या राय द्वारा निभाया गया रानी जोधा का किरदार आज भी याद किया जाता है। बाद में कई टीवी सीरियल्स में जोधा का किरदार रिपीट किया गया लेकिन कोई भी और अभिनेत्री स्क्रिन पर ऐश्वर्या राय जैसा जादू नहीं क्रिएट कर पाई। फिल्म के बाद आम परिवारों में भी ऐश्वर्या राय द्वारा पहने गए गहनों की डिजाइन की खूब मांग थी। लड़कियां इस लुक को कॉपी करती थीं।