logo

ऐश्वर्या राय बच्चन मना रहीं 49वां बर्थ डे, आखिर ऐश ने क्यों छोड़ी राजा हिंदुस्तानी की ऑफर

14438news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

अपनी खुबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन है। आज 1 नवंबर 2021 को वह 49 साल की हो गयी हैं। अपनी बेहतरीन अदाओं से लाखों लोगों को दिवाना बनाने वाली ऐश ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इसके बाद ही एक्ट्रेस के लिए बॉलिवुड के दरवाजे खुल गये। उन्होने अपनी खुबसूरती और अभिनय से बहुत कम ही समय में बॉलिवुड में बहुत बड़ा नाम लिया। आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते है।

राजा हिंदुस्तानी का ऑफर ठुकराया था ऐश्वर्या ने 

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था कि ब्यूटी पैजेंट के जरिए उन्होने बॉलीवड में रास्ता नही बनाया है, बल्कि उनके पास ब्यूटी पेजेंट से पहले ही चार फिल्मों के ऑफर थे। लेकिन मिस इंडिया में भाग लेने के लिए मैने फिल्मों को ठुकरा दिया। नही तो राजा हिंदुस्तानी मेरी पहली फिल्म होती। ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में आई मणि रत्नम की फिल्म ईरुवर से एक्टिंग डेब्यू किया था। उसके बाद वह फिल्म और प्यार हो गया में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में कुछ खास हिट नही रही।  इसके बाद अभिनेत्री तमिल फिल्म जींस और बॉलीवुड फिल्म आ अब लौट चलें में दिखीं। ये फिल्में भी फ्लॉप रहीं।  


संजय लीला भंसाली  से मिलीं
राजा हिंदुस्तानी के प्रीमियर में ऐश्वर्या पहुंची थीं। यहीं उनकी पहली बार संजय लीला भंसाली से मुलाकात हुई थी। संजय उस वक्त अपनी फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए एक्ट्रेस ढुंड रहे थे। पहले करीना कपूर या मनीष कोइराला को लेना चाहते थे, लेकिन वह ऐश से मिलें तो उन्होंने अपना मन बदल लिया। फिल्म हम दिल दे चुके सनम ऐश्वर्या के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।


फैंस दे रहे बधाई
आज उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फैंस उनको सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय को उनका पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट 9वीं क्लास में कैमलिन कंपनी की ओर से मिला था। इसके बाद उन्हे कोक, फूजी और पेप्सी के ऐड मिले। इसके साथ ऐश्वर्या को कई अन्य बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट भी मिले। ऐश्वर्या और अभिषेक 20 अप्रैल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब इस कपल की एक बेटी भी है आराध्या जो 16 नवंबर को 10 साल की हो जाएंगी।