द फॉलोअप टीम, रांची :
सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर काबिज नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद प्रशांत किशोर ने नीतीश पर तंज कसा है। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के शपथ लेते ही उन्हें बधाई दी है। यह भी कहा है कि नीतीश थक चुके हैं। उन्होंमे नीतीश कुमार को बीजेपी की तरफ से 'मनोनीत' मुख्यमंत्री बताया है। बता दें कि प्रशांत किशोर बिहार में नीतीश कुमार के लिए काम कर चुके हैं। बिहार में बहार है का नारा प्रशांत किशोर का ही दिया हुआ है।
चुनाव के दौरान चुप रहे प्रशांत
प्रशांत किशोर बिहार चौहान के दौरान चुप रहे। भाजपा का साथ छोड़ने के बाद प्रशांत ने अरविंद केजरीवाल के साथ काम किया और फिर बिहार में सक्रिय हुए थे। उन्होंने बात बिहार की नाम से युवाओं को जोड़ने का अभियान भी चलाया। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि प्रशांत बिहार में थर्ड फ्रंट खड़ा करने में कामयाब होंगे। इसी के साथ बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की बातें भी आ रही थीं। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और प्रशांत चुनाव के दौरान खामोश ही रहे।
ये भी पढ़ें......