logo

किस दिशा में लगाना चाहिए तुलसी का पौधा, पढ़िए! पूरी जानकारी 

11244news.jpg

द फ़ॉलोअप टीम, डेस्क :

भारत का तकरीबन हर हिंदू परिवार अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाता है। तुलसी हिंदूओं के लिए केवल एक धार्मिक पौधा नहीं है। तुलसी के पौधे में कई सारे औषधीय गुण होते हैं। इस वजह से भी इसका खासा महत्व है। भारत में प्राचीन काल से ही हिंदुओं में तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने से दिन की शुरुआत करने की परंपरा रही है। पौराणिक ग्रंथों में तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का स्वरूप कहा गया है। कहा जाता है कि इससे धन्य-धान्य की आमद होती है। 

औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी का पौधा
आपको बताते चलें कि तुलसी के पौधे का उपयोग दवा के रूप में भी किया जाता रहा है। अक्सर सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए चाय के एक घटक के रूप में तुलसी के पत्ते का उपयोग किया जाता है। कहा जाता है कि तुलसी पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और विभिन्न वास्तु दोषों को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

इस दिशा में स्थापित करे तुलसी का पौधे
वास्तुशास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।  इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।  इसके अलावा आप ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व की दिशा में भी तुलसी के पौधे को लगा सकते हैं। तुलसी के पौधे को घर के आंगन, केंद्र या घर के बालकोनी में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ध्यान रखे कि पौधे पर पर्याप्त धूप पड़े और पौधे को हमेशा विषम संख्या में रखना चाहिए जैसे एक, तीन या पांच। पौधे के पिंड के आसपास झाड़ू, जूते या कूड़ेदान जैसी चीजें न रखें।

तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें
तुलसी के पौधे को कई लोग छत पर रखते हैं, लेकिन शायद वो ये नहीं जानते कि ऐसा करने से दोष लगता है।  अगर आप छत पर तुलसी का पौधा रखते हैं तो ये अवश्य जानें कि आपकी कुंडली में बुध की स्थिति क्या है? अगर आपकी कुंडली में बुध की स्थित खराब है तो आपको धन का हानि हो सकती है। तुलसी पौधे को हमेशा उत्तर-पूर्व में ही रखें। घर में सूखा तुलसी का पौधा रखने से बचें क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। सुनिश्चित करें कि संयंत्र के आसपास का क्षेत्र साफ और स्वच्छ है।