logo

पलामू: पुल से लटकता मिला 25 वर्षीय युवक का शव, हत्या या साजिश! छानबीन में जुटी पुलिस

9157news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू: 

युवक का शव पुल से लटका मिला। उसके गले में फांसी का फंदा था। युवक की उम्र 25 वर्ष है। युवक ने आत्महत्या की है या साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को पुल से लटका दिया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

छानबीन में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना पलामू जिला अंतर्गत पाटन थानाक्षेत्र के ग्राम नगेसर सदाबह पुल की है। यहीं रविवार को एक 25 वर्षीय का शव पुल से लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहां इकट्ठा लोगों में से कुछ ने कहा कि मृत युवक झाबर कुंडेलवा थाना अंतर्गत लेस्लीगंज नीलांबर-पीतांबर नगर का है।  हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।