logo

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

6849news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

 

ओरमांझी में पेट्रोल पंप कर्मचारी विकास उपाध्याय ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि विकास पर पेट्रोल पंप का 80 हजार रुपये का उधार था। पेट्रोल पंप की तरफ से बार बार पैसे की मांग की जा रही थी। विकास की सैलरी से लगातार पैसा कट रहा था। परिजनों का दावा  है कि इसी तनाव में आकर विकास ने आत्महत्या कर ली। पुलिस छानबीन में जुटी है।

 

स्थानीय लोगों ने रोका पेट्रोल पंप का काम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप का काम ठप कर दिया है। विकास गुरूवार की सुबह पेट्रोल पंप के बगल में बैठा हुआ था फिर अचानक गिर गया। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पेट्रोल पंप प्रबंधन पर विकास को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

 

परिजनों ने पेट्रोल पंप से मांगा मुआवजा

विकास की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित है। गांव वालों ने पेट्रोल पंप का काम बंद करवा दिया है। लोगों की मांग है कि पेट्रोल पंप की ओर से जब तक मृतक के परिजनों को मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक पेट्रोल पंप का कामकाज ठप रखा जायेगा।