logo

मॉब लिंचिंग अंधविश्वास और रिश्तेदारी को लेकर अलग अलग मामलों में खूनी खेल का सिलसिला

2327news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची, 
दुमका की यह खबर इस बात की पुष्टि करती है कि कथित मॉब लिंचिंग या यूं कहें तो लोग कानून अपने हाथों में लेने से नहीं चूक रहे। आये दिन मॉब लिंचिंग के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जरका गांव से आया है, जहां फसल चोरी के आरोप में एक युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दूसरी खबर गुमला से अंधविश्वास से जुड़ा हुआ है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र से अंधविश्वास खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गुमला में अंधविश्वास में ही एक वृद्धा की डायन-बिसाही के शक में हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है।

अंतरर्जातीय विवाह का बुरा हुआ अंजाम
लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र स्थित हनहट गांव में अंतरर्जातीय विवाह करनेवाले युवक, उसकी बहन व भांजे पर लड़की पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला किया। युवक की बहन को आरोपितों ने गोली मार दी, इसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

युवक का चार टुकड़ों में शव बरामद
लोहरदगा जिले से ही दूसरी खबर है कि कुड़ू थाना क्षेत्र स्थित उडूमुड़ू गांव निवासी 30 वर्षीय विकास उरांव का शव पुलिस ने चार अलग-अलग टुकड़ों में कैरो थाना क्षेत्र के अंबवा जंगल से बरामद किया। विकास 15 अक्टूबर से ही लापता था।

ये भी पढ़ें.......

सौतेले भाई को जाल में फंसाकर हत्या
रांची में रिश्तों के खून का नया मामला सामने आया है। यहां सौतेले भाई को अपनी प्रेमिका के जाल में फंसाकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है और एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है। रांची जिले के ही पिठोरिया से खबर है कि यहां जमीन के विवाद में ही एक पति-पत्नी से कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।