logo

84 वर्षीय शख्स का दावा: मैंने 11 बार लगवाया covid का टीका

16786news.jpg

द फॉलोअप टीम, मधेपुरा:

बिहार के मधेपुरा जिला अंतर्गत पुरैनी के रहने वाले एक शख्स का दावा है कि उन्होंने corona vacvine की 11 डोज ली है। शख्स का दावा है कि उन्होंने जब से covid का टीका लेना शुरू किया तब से कभी बीमार नहीं पड़े हैं और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। शख्स का ये भी दावा है कि corona vaccine से उनके घुटने का दर्द ठीक हो गया। 


11 बार टीका लगवाया

गौरतलब है की इस शख्स की उम्र तकरीबन 84 साल है। शख्स का कहना है कि उन्होंने जब से covid का टीका लेना शुरू किया तब से उनके स्वास्थ्य में अप्रत्याशित सुधार आया है। यही वजह है कि उन्होंने अलग अलग मौकों पर कुल 11 बार टीका लगवाया। इधर इस पूरे मामले पर मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। यदि व्यक्ति के दावे की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

90 हजार 928 संक्रमित मरीज मिले 
गौरतलब है कि देश में corona की रफ्तार काफी तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में देश में 90 हजार 928 संक्रमित मरीज मिले हैं। 324 मरीजों की मौत हो गई है।  अब तक देश में 148 करोड़ से ज्यादा टीका लगाया जा चुका है।