logo

बिहार को सौगात देगी मोदी सरकार! उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाला पुल बनेगा

15755news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना: 

मोदी सरकार बिहार को 2 बड़ी सौगात देने जा रही है। बिहार में गंगा नदी पर जेपी सेतु के समांनातर एक नया पुल बनाने की योजना है। पटना के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 से शुरू होकर अरेराज होते हुए बेतिया जाने वाली सड़क को भारतमाला परियोजना से जोड़ने की भी योजना है। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-140 डब्ल्यू घोषित किया जा सकता है। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी
गौरतलब है कि इस बात की जानकारी केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी। मिली जानकारी के मुताबिक गंगा नदी पर जेपी सेतु के समानांतर बनने वाला पुल फोरलेन होगा। ये पटना से अरेराज को जोड़ने वाली सड़क पर बनेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पटना-साहिबगंज खंड के दीघा से शीतलपुर मार्ग पर गंगा नदी पर पांच किमी लंबे पुल के निर्माण को लेकर मंत्रालय द्वारा सैद्धांतिक सहमति दी गयी है। काम भी शुरू होगा। 

लंबे समय से लंबित था पुल का प्रस्ताव
मिली जानकारी के मुताबिक इस फोरलेन पुल का प्रस्ताव काफी लंबे समय से प्रस्तावित था। केंद्र ने अब इसके निर्माण पर सहमति दी है। इसका सीधा लाभ बिहार के लोगों को होगा। गौरतलब है कि बिहार में जेपी सेतु के समानांतर बनने वाला ये पुल गंगा पर 14वां पुल होगा। अभी तक बिहार में बक्सर, आरा-छपरा, जेपी सेतु, रांजेंद्र सेतु, विक्रमशीला सेतु जैसे कई पुल हैं। कई पुल अभी निर्माणाधीन हैं। जेपी सेतु के समानांतर बनने वाले इस पुल से उत्तर बिहार दक्षिण बिहार से सीधा जुड़ जायेगा। 

लोगों को आवागमन में होगी ज्यादा आसानी
उत्तरी बिहार के दक्षिणी बिहार से जुड़ जाने से लोगों को आवागमन में ज्यादा आसानी होगी। पटना से अरेराज के बीच बनने वाले 125 किमी लंबी सड़ के निर्माण में 5 हजार 300 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। इसका निर्माण तकरीबन 3 साल में पूरा हो जायेगा।