logo

अब भोपाल में दुर्गा विसर्जन के जुलूस के दौरान लोगों को रौंदते निकल गई कार

अब भोपाल में दुर्गा विसर्जन के जुलूस के दौरान लोगों को रौंदते निकल गई कार

द फॉलोअप टीम, भोपाल:

कार चालक इन दिनों जानलेवा साबित हो रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, छत्‍तीसगढ़ के पत्‍थलगांव की घटना आपने सुनी और पढ़ी ही होगी।  ताजा सूचना मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल ही की है। शनिवार रात करीब 11:15 की बात है, दुर्गा विसर्जन के जुलूस में एक युवक कार लेकर घुस गया।भगदड़ मची तो तेजी से कार रिवर्स कर भागते हुए कई लोगों को कुचल गया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे हमीदिया में भर्ती किया गया है। कार चालक फरार है। सोशल मिडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

 

लखीमपुर और पत्‍थलगांव में हो चुकी ऐसी घटना

जुलूस में शामिल लोगों ने हंगामा किया और सड़क पर जाम भी लगाया। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के जशपुर के पत्थलगाँव में इसी तरह की घटना सामने आई थी जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इससे पहले लखीमपुर में किसान आन्दोलन के दौरान भी इसी तरह की घटना हुई थी। छह लोगों को जान गवांनी पड़ी थी।