logo

पूर्व सांसद दुखा भगत का निधन, याद कर भावुक हुए बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश

7696news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची; 

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा के पूर्व सांसद दुखा भगत का निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने दुखा भगत के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें। 

दीपक प्रकाश ने दुखा भगत को दी श्रद्धांजलि
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पूर्व सांसद दुखा भगत को याद करते हुए कहा कि भाजपा वनांचन समिति के अंतिम और झारखंड बीजेपी के पहले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी को काफी गति दी। उन्होंने कहा कि दुखा भगत के कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकता। दीपक प्रकाश ने कहा कि दुखा भगत ने लोहरदगा में बतौर सांसद जो कार्य किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। 

बाबूलाल मरांडी ने निधन पर व्यक्त किया
बीजेपी विधायक दल के नेता और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी पूर्व सांसद दुखा भगत के निधन पर शोक व्यक्त किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ये झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुख की घड़ी में ईश्वर परिजनों को साहस प्रदान करे। ईश्वर दुखा भगत को श्रीचरणों में स्थान दे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुखा भगत ने पार्टी विस्तार  में सराहनीय भूमिका निभाई थी। पार्टी को सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही। 

संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने जताई संवेदना
संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी पूर्व सांसद और झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दुखा भगत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये काफी दुखदायी खबर है। हम भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। शोक प्रकट करने वाले में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।