logo

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

7170news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद : 
जिले के गोंदुडीह ओपी क्षेत्र के खरीकाबाद दास बस्ती के रहने वाले राजेश दास (35वर्ष) ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि राजेश पेशे से मजदूर था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। 

ये भी पढ़ें.....

क्या था पूरा मामला 
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक को नशे की लथ थी और रविवार को पत्नी से विवाद भी हुई थी। पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था।  गोंदुडीह ओपी प्रभारी लक्ष्मणेश्वर चौधरी ने बताया कि पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो देखा कि राजेश फंदे से झूल रहा था।