logo

Domestic Violence: पत्नी को पीटता था वकील पति, महिला ने पर्चा फेंक मांगी सहायता

7155news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कोतवाली इलाके के काली बाबू स्ट्रीट में एक वकील का अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला महिला थाना पहुंचा। पुलिस के अनुसार वकील आनंद गुप्ता अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे थे तभी पत्नी ने एक पर्चा खिड़की से बाहर फेंका। पर्चा मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता को थाने लेकर पहुंची महिला
पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने लेकर आयी। पुलिस ने केस दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे घर में बंद कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति घर का ताला बंद करके बाहर चले जाते हैं। महिला ने बताया कि उन्होंने मजबूरन पर्चा बाहर फेंका ताकि मदद मिले सके। 

ये भी पढ़ें.....

स्थानीय लोगों ने महिला को पहुंचाई मदद
महिला ने जो पर्चा फेंका था उसे लेकर स्थानीय लोग पुलिस के पास गए थे। लोगों ने पुलिस से महिला की मदद की गुहार लगाई। महिला थाने की पुलिस की एक टीम वकील के घर गई और पीड़िता को बाहर निकलवाया। उस वक़्त घर में वकील नहीं थे। पुलिस ने पीड़िता का पूरा बयान दर्ज किया है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है।