logo

भाकपा माओवादी के 2 सदस्य गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

7154news.jpg
द फॉलोअप टीम, चाईबासा: 
चाईबासा पुलिस ने भाकपा माओवादी के जोनल कमेटी सदस्य और महाराजा प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक दस्ते के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादी का नाम एतवा मुंडा उर्फ बुढ़न मुंडा और कालू मुंडा उर्फ लालू मुंडा है। चाईबासा पुलिस ने इन दोनों को सरायकेला खरसावां से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों माओवादियों को जेल भेज दिया गया। 

ये भी पढ़ें.....

क्या था मामला 
बता दें कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इन दोनों के पास से माओवादी संगठन का सर्कुलर, पूर्वी रीजनल कमांडर का जनता के लिए संदेश की प्रति, संगठन के पीएलजीए का पर्चा, प्रारंभिक शिक्षा के लिए कुछ प्रश्न पुस्तिका और संगठन का राजनीतिक शिक्षण माला बरामद की गई। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में दोनों माओवादियों ने बताया कि वे प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के महाराजा प्रमाणिक दस्ते के लिए काम करते थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टोकलो, पदमपुर, लांजी, दड़कदा क्षेत्र में घूम-घूम कर माओवादी संगठन के विचारधारा को फैलाते है और नये लोगों को पीएलजीए में भर्ती होने के लिए प्रेरित भी करते है। इसके साथ ही ये बात भी सामने आयी कि दोनों माओवादी पुलिस से हुए मुठभेड़ में भी शामिल थे।