logo

जुल्म की इंतिहा: महिला का सिर मुंडवाया फिर कर दी पिटाई, चेहरे पर कालिख भी पोती

7148news.jpg
द फॉलोअप टीम,पलामू:
चैनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अत्याचार की हद पार कर दी गयी। ग्रामीणों ने पहले तो महिला का बाल मुंडवा दिया और फिर उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। गांव वालों ने मिलकर महिला की पिटाई भी की। जानकारी मिलने के बाद चैनपुर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। घटना रविवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि महिला दो महीने पहले ससुराल से भाग कर अपने प्रेमी के पास चली गयी थी। इसी कारण उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। 

ये भी पढ़ें.....

ससुराल वालों ने देख लिया था प्रेमी के साथ 
रविवार को महिला के ससुराल वालों ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया। महिला को बुलाकर घर ले जाया गया और ग्रामीणों ने मिलकर उसका सिर मुड़वा दिया। इतना ही नहीं उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और पिटाई भी की गयी। बाद में उसे उसके प्रेमी के घर पहुंचा दिया गया। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने मामले में कहा है कि उसके पति और परिजनों ने सिर मुड़वा दिया है। इस मामले की अनुसंधान की जा रही है।  जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।