logo

छात्रा ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, सोशल मीडिया में हुई थी दोस्ती

7147news.jpg
द फॉलोअप टीम , रांची : 
राजधानी रांची में युवती ने अपने प्रेमी पर यौन शोषण और धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। लॉ की छात्रा ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में डोरंडा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है।  छात्रा का आरोप है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता के अनुसार वर्ष 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती आशीष नाम के एक युवक से हुई थी। इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद दोनों की नजदीकी बढ़ने लगी। युवती का आरोप है कि आशीष उसे अपने फ्लैट में ले गया और दुष्कर्म किया। छात्रा का दावा है कि घटना के वक्त वो नाबालिग थी। उसने बताया कि घटना के समय उसकी उम्र महज 17 साल थी। घटना के बाद इंटर की पढ़ाई पूरी कर छात्रा ने दिल्ली के शारदा यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया।  आशीष ने भी उसी यूनिवर्सिटी में एक्टिंग एंड ड्रामा कोर्स में एडमिशन ले लिया। आरोपी है कि वहां भी शादी का झांसा देकर युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।  कॉलेज बंद रहने की वजह से छात्रा रांची में है।  

परिजन को बताने के बात दर्ज हुआ केस 
रांची में ही छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के परिजन डोरंडा थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी भी रांची में ही है। उसके फ्लैट पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दोस्ती के बाद छात्रा से दुष्कर्म किया और घटना के समय छात्रा नाबालिग थी, इसलिए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।