logo

गिरिडीह में नहाने के दौरान 7 बच्चे नदी में बहे, एक की मौत 6 की हालत गंभीर

13442news.jpg

द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:

गावां थाना क्षेत्र के मांझने गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां नदी में नहाने के दौरान 7 बच्चे बह गए। नदी में नहाने के क्रम में भाई बहन समेत 7 बच्चे बहे थे लेकिन अच्छी बात यह है कि 6 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वही दुखद यह है कि इस हादसे में एक बच्चे की जान चली गयी है। बाकी 6 बच्चों की हालत गंभीर है। 

6 सुरक्षित हैं 

बता दें की ताजा खबर यही आ रही है कि 6 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है लेकिन एक की मौत हो गयी है। यह सभी बच्चे आपस में भाई बहन ही बताये जा रहे हैं। चार बच्चे खुद से ही बाहर निकल गए जबकि 2 को ग्रामीणों ने ढूंढ  कर निकाला

 

इसे भी पढ़िये: 

महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप ढाला जाएगा सर्वोदय आश्रम, रोजगार के नये अवसर बनेंगे: मुख्यमंत्री

बापू कुटीर में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, डॉ. रामेश्वर उरांव ने एतिहासिक कार के साथ खिंचाई फोटो