logo

रांची पहुंचे एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, हरमू मैदान में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

6088news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड की राजधानी रांची के हरमू मैदान में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन होना है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार रांची पहुंच चुके हैं। रांची पहुंचने के बाद शरद पवार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया और अपने रांची पहुंचने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग जिलों से रांकपा के तकरीबन 20 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। 

हरमू मैदान में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
हरमू मैदान में सम्मेलन की खास तैयारी की गयी है। रांची पहुंचने के बाद राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर लिखा कि झारखंड के हुसैनाबाद से रांकपा विधायक कमलेश कुमार सिंह ने मेरा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि मैं राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ रांची के हरमू मैदान में राज्य स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करूंगा। 

ये भी पढ़ें.....

यूपीए गठबंधन में मौका तलाश रही रांकपा
बता दें कि झारखंड में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए गठबंधन को बाहर से समर्थन दे रही है। हुसैनाबाद से रांकपा ने एक सीट जीती थी। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में भी यूपीए का हिस्सा है। वहां रांकपा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाअघाड़ी गठबंधन का अहम हिस्सा है। बीते दिनों रांकपा ने रांची में प्रेस कांफ्रेंस किया था। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी नेताओं ने जानकारी दी थी कि पार्टी झारखंड में यूपीए गठबंधन में एक बेहतर मौका तलाश रही है। 
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 से 12 सीटों पर लड़ने की इच्छा रखती है वहीं झारखंड में लोकसभा की कम से कम 3 सीटों पर दावा जता रही है।