logo

गरीब और जरूरतमंद बच्चो के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण, बताया गया शिक्षा का महत्त्व

6087news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन एवं एके ग्रुप के तरफ से रविवार को जरूरतमंद और गरीब बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। ये दान कार्यक्रम कांके रोड डैम साइड पतरा गोंदा गांव में आयोजित किया गया । इस मौके पर सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन एवं एके ग्रुप के संयुक्त सहयोग से पढ़ें, पढ़ाएं और साक्षर बनाएं अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, रबर, कटर आदि कई शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।

ये भी पढ़ें.....

दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी 
इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सिखाया और समझाया गया कि शिक्षा का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है। बच्चों के माता-पिता को कोरोनाकाल में स्कूल के बंद होने पर  बच्चों को किस तरह से घर में पढ़ाएं इसके बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर मुख्य रूप से सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन के राजीव रंजन, अशुतोष द्विवेदी, एके ग्रुप के निदेशक अमर भारती, आँगन बाड़ी सेविका सह blo सुमन देवी,गांव की सहिया नामिता देवी,पूजा ,धीरज अग्रवाल समेत कई बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।