logo

तीसरी लहर की दस्तक! 24 घंटे में मिले 58,097 संक्रमित मरीज, एक्टिव केस 2 लाख के पार

16751news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 58 हजार 97 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस दरम्यान 15 हजार 389 मरीजों नो कोरोना को मात भी दी है। बीते 24 घंटे में देश में 534 मरीजों ने जान भी गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि डेली पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 4.18 फीसदी है। 

2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस
देश में कोरोना संक्रमण के संक्रिय मरीजों की संख्या 2 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। देश में फिलहाल 2 लाख 14 हजार 04 एक्टिव केस हैं। अब तक 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार 803 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 4 लाख 82 हजार 551 नागरिकों की जा'न गई। बीते 1 वर्ष में देश में 147,72 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली अथवा दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 

NMCH में 59 चिकित्सक संक्रमित
कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार से चिंताजनक खबर मिल रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 59 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इसके पहले 4 जनवरी को भी एनएमसीएच में 72 चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिले थे। एनएमसीएच के चिकित्सका अधीक्षक डॉ. बिनोद कुमार सिंह ने ये जानकारी दी।