logo

बस में महिलाओं को छेड़ना युवक को पड़ा भारी, मुंह पर कालिख पोत हुई पिटाई

5736news.jpg
द फॉलोअप टीम, डाल्टेनगंज:
डालटनगंज से पटना के बीच चलने वाली एक यात्री बस में युवक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उस युवक को छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। शनिवार की रात उसे सबक सिखाया गया। युवक पटना जाने के लिए बस पकड़ने डालटनगंज पहुंचा। उसी समय बस कर्मियों ने उस युवक को पकड़ लिया। उसके मुंह पर कालिख पोती गयी और उसकी पिटाई भी की गयी। 

जिस समय युवक को कालिख पोता जा रहा था उस समय उसका वीडियो भी बनाया गया।  वह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। हालांकि उस युवक को कालिख लगाने के बाद छोड़ दिया गया। 

ये भी पढ़ें.......

जानें! क्या है पूरा मामला
दस दिन पहले राजू नाम के एक व्यक्ति ने पटना जाने के लिए डालटनगंज से बस लिया। बगल में बैठी महिला के साथ उसने छेड़खानी की। इसकी शिकायत महिला बस कर्मियों से कर दी।  युवक अक्सर पटना जाया करता है।10 दिन बाद राजू जब फिर से पटना जाने के लिए बस पकड़ने डालटनगंज आया तो राजू को देखते ही बस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसके हाथ   बांध दिए और उसके मुंह पर जला हुआ मोबिल ऑयल पोत दिया।
उसका वीडियो भी बनाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गयी थी लेकिन तब तक युवक वहां से निकल गया था।